भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बड़ा क्रांतिकारी बदलाव करते हुए देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली कार ‘मारुति सुजुकी फ्लेक्स फ्यूल’ को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह भारत की पहली मास-मार्केट फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार है, जो E20 से लेकर E85 और यहाँ तक कि E100 तक के इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर आसानी से दौड़ सकती है। जहां नॉर्मल वैगनआर मुख्य रूप से पेट्रोल या सीएनजी विकल्पों के साथ आती है, वहीं यह नया फ्लेक्स फ्यूल वर्जन देश में ईको-फ्रेंडली ईंधन को बढ़ावा देगा, जिससे किसानों को सीधा फायदा होगा और कच्चे तेल के आयात पर भारत की निर्भरता कम होगी।
Maruti WagonR Flex Fuel Design
अगर हम दोनों मॉडल्स की तुलना करें, तो बाहर से देखने में कोई बहुत बड़ा अंतर नजर नहीं आता है। फ्लेक्स फ्यूल वैगनआर का का सिग्नेचर टॉल-बॉय स्टांस, फ्लोटिंग रूफ लुक, वर्टिकल टेललैंप्स और 14-इंच के व्हील्स बिल्कुल नॉर्मल वैगनआर जैसे ही रखे गए हैं। दोनों में फर्क सिर्फ इतना है कि फ्लेक्स फ्यूल वर्जन में आपको आकर्षक फ्लोरेसेंट बैजिंग और साइड डिकल्स देखने को मिलते हैं। इसके केबिन की बात करें तो दोनों का इंटीरियर पूरी तरह समान है, जिसमें बेज-ब्लैक डुअल-टोन थीम के साथ 5 लोगों के बैठने के लिए शानदार लेगरूम और हेडरूम मिलता है। इसके अलावा 7-इंच का टचस्क्रीन, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स और 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दोनों ही गाड़ियों में एक जैसा है।
Maruti WagonR Flex Fuel Features
फीचर्स के मामले में फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट थोड़ा प्रीमियम अहसास कराता है क्योंकि यह टॉप वेरिएंट ZXi+ MT पर आधारित है। दोनों ही कारों में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करने वाला 7-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर ORVMs और टिल्ट स्टीयरिंग जैसे बेसिक कम्फर्ट फीचर्स मिल जाते हैं। हालांकि, सुरक्षा के मामले में फ्लेक्स फ्यूल मॉडल को काफी अपग्रेड किया गया है। इसमें ग्राहकों को 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, एबीएस के साथ ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और हिल होल्ड असिस्ट जैसे कमाल के सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। हालांकि, मारुति अब नॉर्मल वैगनआर में भी 6 एयरबैग्स वाले वेरिएंट्स का विकल्प ऑफर कर रही है।
Maruti WagonR Flex Fuel Engine
सबसे बड़ा और मुख्य अंतर दोनों कारों के इंजन के अंदर छिपा है। जहां नॉर्मल वैगनआर में 1.0 लीटर और 1.2 लीटर के दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलते हैं, वहीं फ्लेक्स फ्यूल में 1.2 लीटर K12N इंजन को खास तौर पर अपग्रेड किया गया है। इथेनॉल के संक्षारक प्रभाव से इंजन को बचाने के लिए इसमें स्पेशल फ्यूल इंजेक्टर्स, नया फ्यूल पंप, मजबूत फ्यूल लाइन्स, अपग्रेडेड ईसीयू और एक एडवांस इथेनॉल सेंसर लगाया गया है।
इसका पावर और टॉर्क नॉर्मल मॉडल से थोड़ा बेहतर है और पेट्रोल मोड में यह 25 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि हाई इथेनॉल ब्लेंड पर चलाने से इसका माइलेज थोड़ा कम हो सकता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो फ्लेक्स वर्जन को सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है, जबकि नॉर्मल मॉडल में एएमटी ऑटोमैटिक का विकल्प भी मिलता है।
Maruti WagonR Flex Fuel Price
चूंकि फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट में इंजन के अंदर कई महंगे और एडवांस बदलाव किए गए हैं और यह टॉप वेरिएंट पर बेस्ड है, इसलिए इसकी कीमत नॉर्मल मॉडल से थोड़ी ज्यादा है। मारुति सुजुकी फ्लेक्स फ्यूल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹7.24 लाख तय की गई है। इसके मुकाबले, नॉर्मल वैगनआर भारतीय बाजार में ₹5 लाख से ₹6.5 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम रेंज में आसानी से उपलब्ध है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने और भविष्य की तकनीक के साथ चलने के शौकीनों के लिए यह कार एक बेहतरीन और वैल्यू फॉर मनी विकल्प साबित हो सकती है।