7200mAh बड़ी बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 और 50MP कैमरा के साथ Vivo Y6a 5G लॉन्च 

अगर आप बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस वाला नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वीवो ने अपना नया Vivo Y6a 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में पेश किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स।

Vivo Y6a 5G की कीमत

Vivo Y6a 5G को चीन में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 1,999 युआन (करीब ₹28,000) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Galaxy Silver, Obsidian Black और Phoenix Welcomes Gold जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Vivo Y6a 5G बैटरी बैकअप

Vivo Y6a 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 6 साल तक बेहतर बैटरी हेल्थ बनाए रखने में सक्षम है। एक बार फुल चार्ज करने पर फोन में करीब 23 घंटे तक लगातार वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है। वहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Vivo Y6a 5G परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है। ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 613 GPU मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर होता है।

Vivo Y6a 5G स्टोरेज

फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा इसमें 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर कुल 16GB RAM जैसी परफॉर्मेंस हासिल की जा सकती है। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन को IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है।

Vivo Y6a 5G डिस्प्ले 

Vivo Y6a 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल है। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें लो ब्लू लाइट, DC Dimming और आई प्रोटेक्शन मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम असर पड़ता है।

Vivo Y6a 5G कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y6a 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर) और एक AI सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा (f/2.05 अपर्चर) दिया गया है।

Vivo Y6a 5G भारत में इसकी लॉन्चिंग?

फिलहाल Vivo ने इस स्मार्टफोन को केवल चीन में लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, यदि यह फोन भारतीय बाजार में आता है तो बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर की वजह से मिड-रेंज 5G सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन सकता है.

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment