Royal Enfield Bullet 650 भारत में लॉन्च: कीमत 3.65 लाख से शुरू, जानें दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन!

रॉयल एनफील्ड ने अपनी 650cc सेगमेंट का विस्तार करते हुए नई बुलेट 650 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को 3.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। खास बात यह है कि इसकी कीमत क्लासिक 650 ट्विन के शुरुआती वेरिएंट्स के बराबर रखी गई है, जबकि यह टॉप वेरिएंट से सस्ती है।

नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 कंपनी के 650cc पोर्टफोलियो की सातवीं बाइक है और इसे सबसे किफायती लॉन्ग-व्हीलबेस 650 मॉडल कहा जा रहा है।

Royal Enfield Bullet 650 Price in India

नई बुलेट 650 की एक्स-शोरूम कीमत 3.65 लाख रुपये तय की गई है। यह बाइक क्लासिक 650 ट्विन के टॉप क्रोम वेरिएंट से 14,000 रुपये सस्ती है। इस बाइक को दो कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा गया है, जिसमें पहला कैनन ब्लैक और दूसरा बैटलशिप ब्लू कलर है।

Royal Enfield Bullet 650 का डिजाइन

नई बुलेट 650 का डिजाइन काफी हद तक क्लासिक 650 ट्विन से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं जो इसे अलग पहचान देते हैं। इन बदलावों में डिजाइन हाइलाइट्स, स्क्वेयर्ड-ऑफ रियर फेंडर, फ्यूल टैंक पर हैंड-पेंटेड पिनस्ट्राइप्स, मेटल टैंक बैजिंग, क्रोम हेडलाइट हुड और क्लासिक टेललाइट डिजाइन शामिल है।

Royal Enfield Bullet 650 सीटिंग सेटअप

बुलेट 650 का सबसे बड़ा फायदा इसका सिंगल-पीस स्टेप्ड सीट डिजाइन है। जहां क्लासिक 650 ट्विन में रिमूवेबल पिलियन सीट मिलती है, वहीं बुलेट 650 में बेहतर पिलियन कम्फर्ट के लिए ज्यादा प्रैक्टिकल सीट सेटअप दिया गया है। लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

Royal Enfield Bullet 650 इंजन और परफॉर्मेंस

नई बुलेट 650 में वही भरोसेमंद 648cc पैरेलल-ट्विन, एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 47 एचपी की पावर और 52 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है।

Royal Enfield Bullet 650 सस्पेंशन और फीचर्स

बाइक में सस्पेंशन के लिए फ्रंट में शोवा टेलिस्कोपिक फोर्क (120 एमएम ट्रेवल) और रियर में ट्विन शोक एब्जॉर्बर (90एमएम ट्रेवल) दिया गया है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डिजिटल फ्यूल गेज, ओडोमीटर डिस्प्ले, पॉलिश्ड एल्यूमिनियम स्विचगियर को दिया गया है।

Royal Enfield Bullet 650 किसके होगा मुकाबला

नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला अपनी ही कंपनी की क्लासिक 650 ट्विन, सुपर मेटेयोर 650 और शॉटगन 650 के साथ होगा।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment