Lava Smart 4 Plus अफोर्डेबल कीमत में लॉन्च हो गया है। Lava Smart सीरीज का यह फोन दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें 6.75-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। Lava Smart 4 Plus को IP64-रेटिंग के साथ मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया ह। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Lava Smart 4 Plus की कीमत
Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। लावा का यह फोन नीलगिरी ब्लू और हिमालयन सिल्वर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स से खरीदा जा सकता है।
Lava Smart 4 Plus डिस्प्ले
Lava Smart 4 Plus स्मार्टफोन को 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस डिस्पले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। Lava के इस फोन को Unisoc 9863a SoC के साथ मार्केट में लाया गया है। इसे 4GB की रैम और 64GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। इस फोन में वर्चुअल रैम फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से रैम को बढ़ाकर 8जीबी तक किया जा सकता है।
Lava Smart 4 Plus कैमरा सेटअप
लावा का यह 4G फोन Android 15 Go पर रन करता है। कंपनी का कहना है कि फोन को दो साल तक एंड्रॉयड अपडेट मिलेंगे। कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Smart 4 Plus में AI-आधारित डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है।
इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। सेकेंडरी कैमरा के बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।
Lava Smart 4 Plus कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी की बात करें तो Lava Smart 4 Plus में डुअल 4G सिम स्लॉट मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें Bluetooth और Wi-Fi भी मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।