POCO M8 Power 5G डिस्प्ले और प्रोसेसर
फीचर्स की बात करें, तो पोको के फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। साथ ही इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलती है। पानी से बचाव के लिए इसमें IP65 रेटिंग दी गई है।
इसके अलावा, फोन Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी इस फोन के साथ 4 साल तक का OS अपडेट और 6 साल तक का सिक्योरिटी पैच अपडेट प्रोवाइड करेगी। इसमें 8GB RAM के साथ 8GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है।
POCO M8 Power 5G कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का AI कैमरा मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कंपनी ने इस फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी दी है।
कंपनी का दावा है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर 3 दिन तक की यूसेज देता है। साथ ही इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, 22.5W की रिवर्स चार्जिंग भी इसमें मौजूद है।
POCO M8 Power 5G Price in India
कंपनी ने POCO M8 Power 5G फोन को 24,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह दाम फोन के 6GB + 128GB स्टोरेज मॉडल का है। फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी फोन को क्रमश: 21,999 रुपये और 24,999 रुपये में बेचेगी।
फोन की सेल भारत में 7 अगस्त से उपलब्ध होगी, जिसे आप दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे। इस दौरान साइट पर Freedom Sale भी लाइव होगी। इस फोन में 3 कलर ऑप्शन Blaze Orange, Black और Green शामिल है।