कम बजट में मिल रहा Realme का न्यू दमदार 5G फ़ोन 4GB रैम, 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 45W फास्ट चार्जर

Realme ने अपनी P-सीरीज का विस्तार करते हुए नया Realme P4x 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे फिलहाल मलेशिया में पेश किया है। इससे पहले भारत में Realme P4x 5G लॉन्च किया गया था, जिसमें 7,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं नया 4G मॉडल इससे भी बड़ी 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Android 16, 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और गेमिंग के लिए बड़े कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और पूरी स्पेसिफिकेशंस।

Realme P4x 4G की कीमत

Realme P4x 4G को मलेशिया में 4GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत MYR 799 (करीब 18,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्टफोन Rally White और Phantom Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। फिलहाल कंपनी ने भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Realme P4x 5G डिस्प्ले 

Realme P4x 4G में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स हाई ब्राइटनेस मोड को सपोर्ट करती है, जिससे धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है, जो इसे सिंपल और क्लासिक लुक देता है।

Realme P4x 5G प्रोसेसर और Android सपोर्ट

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित Realme UI पर चलता है। साथ ही इसमें Google Gemini AI का सपोर्ट भी मिलता है, जिसे पावर बटन के जरिए सीधे एक्सेस किया जा सकता है।

Realme P4x 5G बैटरी और फास्ट चार्जिंग

Realme P4x 4G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है। इसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी सपोर्टेड गेम्स में करीब 10 घंटे तक लगातार गेमिंग का अनुभव दे सकती है।

Realme P4x 5G कूलिंग सिस्टम

लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए इसमें 11,124mm का बड़ा कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है, जिससे आप अन्य स्मार्टफोन, ईयरबड्स या एक्सेसरीज़ को भी चार्ज कर सकते हैं।

Realme P4x 5G कैमरा और फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए Realme P4x 4G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.2, 3.5mm हेडफोन जैक, IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और कस्टमाइजेबल नोटिफिकेशन LED जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।

क्या भारत में लॉन्च होगा Realme P4x 4G?

फिलहाल Realme ने इस स्मार्टफोन को केवल मलेशिया में लॉन्च किया है। कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

About the Author
For Feedback - technicalymind.com

Leave a Comment