चीन में Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K90 Ultra (Extreme Edition) लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें दमदार Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, बड़ी 8550mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 165Hz OLED डिस्प्ले जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा फोन में AI ग्राफिक्स चिप और इन-बिल्ट कूलिंग फैन भी मिलता है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है।
Redmi K90 Ultra Display
Redmi K90 Ultra में 6.83 इंच का TCL M10 LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है, जिससे तेज धूप में भी शानदार विजिबिलिटी मिलती है। वहीं 3500Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट गेमिंग के दौरान बेहद स्मूद रिस्पॉन्स देता है।
Redmi K90 Ultra Processor
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ AI Independent Graphics Chip D2 भी मौजूद है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। फोन में LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है।
Redmi K90 Ultra Camera
फोटोग्राफी के लिए Redmi K90 Ultra में OIS सपोर्ट के साथ 50MP Light Hunter 800 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसका सेंसर साइज 1/1.55 इंच है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Redmi K90 Ultra Battery
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8550mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 100W PPS चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Redmi K90 Ultra Features
गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए Redmi ने इसमें 6000mm VC कूलिंग सिस्टम के साथ इन-बिल्ट कूलिंग फैन दिया है। इसके अलावा Surge P3, Surge G2 और दो Surge T1+ चिप्स पावर मैनेजमेंट और नेटवर्क परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग, 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR Blaster, USB 3.2 Gen 1, Bose द्वारा ट्यून किए गए डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Bypass Charging और X-axis Linear Motor जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी मोटाई 8.18mm और वजन 227 ग्राम है।
Redmi K90 Ultra Price
Redmi K90 Ultra को चीन में चार स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 12GB + 256GB और 16GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 2,799 (करीब 39,000 रुपये) रखी गई है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट CNY 3,299 (करीब 45,968 रुपये) और 16GB + 512GB मॉडल CNY 3,499 (करीब 48,755 रुपये) में उपलब्ध होगा।
भारत में कब होगा लॉन्च?
फिलहाल Redmi K90 Ultra को केवल चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी तक इसके ग्लोबल या भारतीय लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यदि भविष्य में यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होता है, तो फ्लैगशिप फीचर्स और बड़ी बैटरी की वजह से यह प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकता है।