भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टीवीएस मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कमर्शियल सेगमेंट में भी कई वाहन ऑफर किए जाते हैं। हाल में ही TVS King Kargo HD CNG को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसमें किस तरह की खासियत दी गई हैं। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
TVS King Kargo HD CNG लॉन्च
टीवीएस की ओर से नए कमर्शियल वाहन के तौर पर tvs king kargo hd cng को लॉन्च कर दिया है। इसे लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए सीएनजी के साथ लॉन्च किया गया है।
TVS King Kargo HD CNG खासियत
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस तीन पहिया वाहन में 6.6 फीट का लोड डेक, पूरी तरह से खुलने वाली खिड़कियाँ, पावर गियर जैसी खासियत को दिया गया है।
TVS King Kargo HD CNG दमदार इंजन
टीवीएस की ओर से इसमें 301.1 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जिससे इसे 9.1 किलोवाट की पावर और 22.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इससे इस तीन पहिया वाहन को अधिकतम 62 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस 235 एमएम रखी गई है।
अधिकारियों ने कही यह बात
टीवीएस मोटर्स के कमर्शियल मोबिलिटी बिजनेस हेड रजत गुप्ता ने कहा कि टीवीएस किंग कार्गो एचडी सीएनजी को अंतिम मील कार्गो ऑपरेटरों की वास्तविक जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किया गया है। सेगमेंट में पहली बार मिलने वाली विशेषताओं, उच्च भार क्षमता और ड्राइवर के आराम पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, यह ग्राहकों को थकान और स्वामित्व की कुल लागत को कम करते हुए परिचालन दक्षता में सुधार करने में सक्षम बनाता है।
TVS King Kargo HD CNG कीमत
टीवीएस की ओर से इस तीन पहिया वाहन को 2.70 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।